Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार

दिल्ली :-कल पीएम मोदी और अमित शाह उनके आवास पर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की
image resource from P.M. Narendra Modi&ANI
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। उनका निधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सामने आया। डॉ. मनमोहन सिंह लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे, और गुरुवार रात घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें दिल्ली स्थित AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल बुलेटिन के अनुसार, रात 9:51 बजे उनका निधन हो गया।"
कुछ एतिहासिक 
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे और 2004 में देश के 14वें प्रधानमंत्री बने थे। उन्होंने दो कार्यकाल इस पद पर रहते हुए देश की सेवा की। मनमोहन सिंह देश के पहले सिख प्रधानमंत्री और सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले चौथे नेता थे। उनके निधन के बाद केंद्र सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है, और शुक्रवार को होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी बेलगावी से देर रात दिल्ली लौटने के बाद सीधे उनके आवास पहुंचे। राहुल गांधी ने ट्विटर (X) पर लिखा, 'मैंने अपना मार्गदर्शक और गुरु खो दिया।' कर्नाटक के बेलगावी में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी बैठक को भी रद्द कर दिया गया। उनके पार्थिव शरीर को कल कांग्रेस मुख्यालय में रखा जाएगा, जहां श्रद्धांजलि देने के लिए लोग पहुंचेंगे, और उनका अंतिम संस्कार राजघाट के पास किया जाएगा।

डॉ. मनमोहन सिंह के 6 ऐतिहासिक काम

जून 1991: वैश्वीकरण और उदारीकरण

जून 2005: सूचना का अधिकार

सितंबर 2005: रोजगार गारंटी योजना

मार्च 2006: अमेरिका से न्यूक्लियर डील

जनवरी 2009: पहचान के लिए आधार कार्ड

अप्रैल 2010: शिक्षा का अधिकार
artical resource DB

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ